May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। तोलियासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर साढ़े सात महीने बाद नवरत्नसिंह राजपुरोहित विजयी हुए है। बता देवें यहां चुनाव के दौरान धांधली के आरोप लगाते खूब हंगामा हुआ और श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने मौके पर जाकर चुनाव प्रक्रिया रूकवा कर दस्तावेज अपने अधीन ले लिए थे। यहां समिति अधिकारी ने भागीरथ सुथार को अध्यक्ष घोषित किया परंतु दूसरे गुट के सरपंच प्रतिनिध गिरधारीसिंह, पृथ्वीराज राजपुरोहित व नवरत्न सिंह सहित समर्थकों ने विरोध किया था। इनका आरोप था कि सुथार का पर्चा त्रुटिपूर्ण है जिसकी जांच होनी चाहिए। पृथ्वीराज के निर्देशन में मामला उपरजिस्ट्रार तक पहुंचाया गया व बीकानेर में पेशी के बाद समस्त तथ्यों के आधार पर उपरजिस्ट्रार ने 1 मई को भागीरथ सुथार का पर्चा रद्द कर दिया व तोलियासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर नवरत्न सिंह का विजयी घोषित कर दिया है। इस दौरान शिवरतन राजपुरोहित को भी सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है। इसमें सोहनलाल का निर्वाचन दो से अधिक संतान होने पर उनका पर्चा रद्द कर दिया गया है। बुधवार शाम आदेश जारी होने के बाद गांव में युवा जश्न मना रहें व नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाईयां दे रहें है।
मामले में मुख्य भूमिका निभाने वाले सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह व पृथ्वीराज राजपुरोहित ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताते हुए कहा कि सहकारी समिति चुनावों को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने शानदार कवरेज दी व मौके से हर खबर को जनता व प्रशासन तक पहुंचाया। तोलियासर में भी हंगामे की खबरों के प्रकाशन के बाद व्यापक कार्रवाई हुई। दोनों ने इसे न्याय व सत्य की जीत बताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरत्न सिंह राजपुरोहित के समर्थकों में उत्साह का माहौल है, मना रहें है जीत का जश्न।