






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने छात्र संगठन एसएफआई के युवा सदस्यों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के प्रदर्शन में उनके साथ खड़े होने की बात कहते हुए उनके समर्थन में टायर जलाकर प्रदर्शन किया। पहलवानों के प्रदर्शन का मामला पूरे देश में तुल पकड़ रहा है और कल रात पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद अनेक युवाओं में आक्रोश है। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार होश में आओ और कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तार करने की मांग की। छात्रों ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए रोष जताया। इस दौरान छात्र नेता मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, संदीप जयपाल, हरिप्रसाद सिखवाल, गोपी पूनियां, मोहन पूनिया, बजरंग जाखड़, महेश भाटी, कैलाश बारूपाल, भवानी शंकर, संदीप लुहार, रामनिवास सैन, संजय नैण, राकेश घोटिया, कृष्णावतार सुथार, गोविंद माली सहित टेऊ सरपंच सुनिल कुमार मौजूद रहें।




