






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। खबर शहर के वार्ड 1 से आई है यहां आज सुबह 6 बजे से बिजली गुल है और बड़ी संख्या में बेजुबान पानी के लिए तरस रहें है। पारासर मंदिर के पास स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है जिससे मौहल्लेवासी परेशान हो रहें है। मोहल्ले के ओमप्रकाश ओड ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से पहले ट्रांसफार्मर जल गया था और उसके तुरंत बाद से कई बार विभाग को सूचित भी दे दी गयी है। वार्डवासी घरों में बिना बिजली परेशान हो रहें है और यहां बड़ी संख्या में गौवंश के लिए खेलों में पानी भरा जाता है और आज पानी नहीं भरे जाने से अनेक बेजुबान भी पानी पीने के लिए परेशान हो रहें है। मौके पर वार्ड के सीताराम पुरोहित, लाडूराम बोहरा, इंद्रचंद, जुगल बोहरा, तुलसीराम स्वामी, जयदयाल जोशी ने रोष जताते हुए इसे शीघ्र दुरस्त करने की मांग की है।






