






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ से गुजर रही हाइवे पूरे राजस्थान में सर्वाधिक दुर्घटनाओं वाला हाइवे है और इस हाइवे पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन के प्रयास भी लगातार हो रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत हाइवे पर लखासर टोल प्लाजा में टोल कंपनी और प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा व सलाहकार केंद्र बनाया गया है। रविवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात वी.के. सिंह लखासर टोल प्लाजा पहुंचे और इस केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर वी.के. सिंह ने इस क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं और दुर्घटनाओं में होने वाले जान माल के नुकसान को कम करने के लिए यातायात नियमों की पालना में प्राथमिकता के करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला एसपी तेजस्विनी गौतम ने यहां हुई दुर्घटनाओं के आंकड़ों की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जाने वाले आगामी प्रयासो के बारे में बताया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी हरिप्रसाद शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई, यातायात इंस्पेक्टर रमेश कुमार सर्वटा, यातायात हेडकांस्टेबल रणवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे। टोल कंपनी की और से प्रबंधक राधेश्याम कुमावत, सुनील सिंह ने अथितियों का स्वागत किया और लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने आभार जताया।





श्रीडूंगरगढ़ में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात वी.के. सिंह के बीकानेर दौरे पर आने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचने पर एडीजे वी.के. सिंह की अगवानी करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हरिशंकर भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार ने थाने में उनका स्वागत किया। थाने का निरीक्षण करने के बाद लखासर के लिए रवाना हुए।




