May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 69 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगेंगे और क्षेत्र के नन्हें मुन्ने अब स्मार्ट टीवी की मदद से अपनी गणित व अंग्रेजी में कठिनाई का हल सरलता से सीख सकेंगे। राजस्थान शिक्षा परिषद समग्र शिक्षा और सम्पर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्मार्ट टीवी डिवाइस शिक्षक प्रशिक्षण का अयोजन किया गया। जिसमें विभाग के कुल 58 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लेकर प्रारंभिक कक्षा के बच्चों के लिए पढ़ाने के सही क्रम व सही ढंग के लिए स्मार्ट टीवी डिवाइस का प्रशिक्षण लिया। शिविर में विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को गणित, अंग्रेजी विषयों को रोचक तरीके से पढाने व खेल खेल में गणित के जटिल सवालों को हल करवाने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि संपर्क फाउंडेशन द्वारा राजकीय विद्यालय में निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा में नवाचार को बढावा दिया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा राजकीय विद्यालय के बच्चों हेतु गणित, अंग्रेजी में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ब्लाक के सरकारी विद्यालयों के लिए स्मार्ट टीवी डिवाइस उपलब्ध करवाई गई हैं जिससे बच्चों के लिए शैक्षणिक स्तर में प्रभावी सुधार हो सके। एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कार्यक्रम समन्वयक अंकुर शर्मा और अरविंद यादव ने फाउंडेशन के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा में किए जा रहे नवाचारो से अवगत करवाया गया। सभी शिक्षकों को स्मार्ट टीवी डिवाइस, सम्पर्क स्मार्ट शाला एप्लीकेशन का अभ्यास करवाया गया। शिक्षा विभाग से ब्लॉक रिसोर्स पर्सन पवन शर्मा, कुम्भा राम आदि ने सभी शिक्षकों को प्रेरित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षकों को स्मार्ट टीवी डिवाइस के लिए दिया प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के 69 स्कूलों में दिए स्मार्ट टीवी।