May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। कस्बे के कालूबास निवासी एक पिता ने अपनी 13 वर्षीय बालिका के साथ घर में घुसकर एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने काम पर गया था और उसकी पत्नी अपने ननिहाल गई थी। बालिका व उसका किशोरवय भाई घर में ही थे। शाम 3-4 बजे बालक खेलने बाहर गया और बालिका अपने कमरे में सो रही थी। तभी राजेरा, लूणकरणसर निवासी युवक घर में घुसा और बालिका से छेड़छाड़ की। बालिका की नींद खुलने पर उसका मुंह दबा लिया व जान से मारने की धमकी देकर उसे अपहरण कर ले जाने लगा। आरोपी का हाथ मुंह से हट जाने पर बालिका चिल्लाई तो भाई दौड कर घर आया और बहन को छुड़ाने का प्रयास करते हुए मदद के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगा। तभी पड़ौसी आ गए और युवक भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।