May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यालय में आज कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई वहीं तुलसी सेवा केन्द्र की योग कक्षा में आज महाराणा प्रताप की जयंति मनाई गई। दोनों खबरें पढें एक साथ और देखें सभी फोटो।

भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क करें-पंकज गुप्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक चार चरणों में पूरी हुई और गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हर एक बूथ पर सक्रियता से कार्य करने की प्ररेणा दी। गुप्ता ने भाजपा को सीधे जनता से जोड़ने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर संपर्क करने की बात कही। बैठक में पूर्व बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन शिव स्वामी, चेयरमैन श्रीडूंगरगढ़ मानमल शर्मा, वाइस चेयरमैन बंशीधर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, जिला महामंत्री कुम्भनाथ सिद्ध, जिला मंत्री रामनिवास महिया, विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, श्रीडूंगरगढ़ देहात संयोजक  महेन्द्र सिंह, महामंत्री जगदीश शर्मा, मोहननाथ सिद्ध, भागूनाथ सिद्ध, युवा मोर्चा के उत्तमनाथ सिद्ध, बापेऊ मंडल महामंत्री शुभकरण बिश्नोई, रामनिवास बिश्नोई, मोमासर मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, विक्रमसिंह सत्तासर, धनराज सोनी, गौरीशंकर माली, श्रवण शर्मा, जिनकदास स्वामी, भींयानाथ सिद्ध, पार्षदगण जगदीश गुर्जर, प्रकाश मलघट, मघराज तेजी, गोपाल प्रजापत, पवन उपाध्याय, विक्रम सिंह शेखावत, रजत आसोपा, चांदरतन सेठिया, रामसिंह, हेमराज बरडिया, शिव तावणीयां, सोशल मीडिया के पवन स्वामी, भवानी तावनियां सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत माता के पूजन से बैठक प्रारंभ की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में उपस्थित रहें अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

महाराणा प्रताप को याद किया नमन, दी स्वस्थ होने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर उन्हें याद करते हुए तुलसी सेवा केन्द्र में नमन किया। यहां आयोजित योग कक्षा में योगशिक्षक ओमप्रकाश कालवा ने कस्बे वासियों से जीवन में नियमित योग अपनाने की अपील की।  योगशिक्षक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अष्टांग योग की क्रियाओं का विधिवत् अभ्यास करवाया। तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग कक्षा में प्रताप को नमन कर किया योगाभ्यास।