May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ व लखासर में 12 मई, शुक्रवार से दो बड़े धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे।
आड़सर बास में ज्ञान के साथ भक्तिरस की बहेगी गंगा, श्रीडूंगरगढ़ फेसबुक पेज पर होगा लाइव।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। आड़सर बास के रामदेवजी मंदिर के पास ज्ञान की गंगा लेकर ऋषिकेश धाम से रामानदं तीर्थ महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे। आयोजन 12 मई से 18 मई तक होगा और 14 मई से 17 मई तक पंडित सांवरमल कौशिक मायरा का वाचन कर भक्ति रस का संचार करेंगे। आयोजक ओमप्रकाश सारस्वा परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई को सुबह सवा नौ बजे हनुमानजी मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। 14 मई से रात्रि 9 बजे से मायरा का वाचन होगा। ध्यान रहें आप घर बैठे स्वामी रामानंद तीर्थजी महाराज की कथा से लाइव जुड़ सकते है। पूरी कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप पेज की लिंक को फॉलो कर हर खबर से जुड़ने के साथ ही क्षेत्र में होने वाले बड़े आयोजनों से भी लाइव जुड़ सकते है।
लखासर में गौसेवार्थ भागवत का आयोजन, अनेक गांवो से आएंगे श्रद्धालु, होगा लाइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में बाबा रामदेव गौशाला के 15 वर्ष पूर्ण होने पर गौशाला प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। बजरंगदासजी महाराज द्वारा यहां भागवत का वाचन किया जाएगा। 12 मई को सुबह 10.30 बजे ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी व 19 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा संयोजक बीकानेर की माँ भारती सेवा प्रन्यास है होगी व अनेक गांवो से कथा स्थल तक बसों की व्यवस्था की होगी जिससे अनेक गांवो के ग्रामीण कथा में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद ले सकें। ध्यान रहें लखासर गौशाला से कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के युट्यूब चैनल पर होगा। आप सभी घर बैठे भी कथा का रसपान कर सकेंगे व गौसेवा से जुडकर पुण्य के भागी बन सकेंगे।

कथा के पोस्टर का विमोचन किया, प्रचार प्रसार जोरों से। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर गौशाला में आयोजित होने वाली कथा का पोस्टर विमोचन पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने किया। गौशाला समिति के सदस्यों ने गौसेवार्थ आयोजित कथा का प्रचार प्रारंभ कर दिया है। पोस्टर विमोचन के दौरान पार्षद बंशीधर सुथार, महेन्द्र सिंह लखासर, विक्रम सिंह सत्तासर, मोजननाथ बेनीसर, जगदीश पारीक पूनरासर, बजरंग सारस्वत देराजसर, प्रदीप जोशी, देवकरण डेलवां, भगवानसिंह लखासर, गोपीकिशन, मांगीलाल गोदारा, जनकदास धर्मास, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, महेन्द्र राजपूत, उत्तमनाथ सिद्ध, चांदवीरसिंह नीमराणा सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में भागवत के आयोजन हेतु पोस्टर का विमोचन किया, प्रचार प्रसार हुआ प्रारंभ।