May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2023। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव देराजसर में आज जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार हाथों में लाठियां लेकर भिड़ आपस मे गए और चार जने घायल हो गया है। चारों घायलों का बीकानेर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि देराजसर निवासी नंदराम नाई व रामचन्द्र नाई के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों में मां की मृत्यु के बाद माँ के हिस्सा पांति की जमीन का विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर आज सुबह दोनों में मारपीट हुई व इनके परिवार भी आपस मे लड़ पड़े। घटना में नंदराम व रामचंद्र तथा रामचंद्र, के दो पुत्र गिरधारी व हरीराम नाई को गंभीर चोटें आई है।