May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2023। राजस्व मंडल ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, वरिष्ठ पटवारी का पद होगा समाप्त।
मुख्यमंत्री तथा राजस्व सेवा परिषद, कानूनगो, पटवार संघ के बीच हुई वार्ता के बाद मिले सकारात्मक आश्वासन को राजस्व मंडल ने अमलीजाता पहनाना शुरू कर दिया है। मंडल प्रशासन ने सरकार के निर्देश के बाद प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। अब आरपीएससी के जरिए सीधी भर्ती से 50 प्रतिशत तहसीलदारों की भर्ती की जाएगी जबकि 50 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जांएगे। अब तक आरपीएससी के जरिए नायब तहसीलदारों की ही भर्ती की जाती थी। वरिष्ठ पटवारी का पद समाप्त करने, पटवारी की ग्रेड पे बदलने पर सरकार का सालाना 12.23 करोड़ रूपए का अतिरिक्त भार पडेगा। कैडर रिव्यू होने से काम के अनुसार पदों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
तहसीलदार- सीधी भर्ती के आरटीएस को सीधे तहसीलदार पद पर लगाया जाएगा। राज्य में अब आरपीएससी के जरिए सीधी भर्ती से तहसीलदारों की ही भर्ती की जाएगी। पूर्व में नायब तहसीलदारों की ही भर्ती की जाएगी। पूर्व में नायब तहसीलदार की भर्तीकी जाती थी। तहसीलदारों के 50 प्रतिशत पद नायब तहसीलदारों को पदोन्नत करते हुए भरे जाएंगे। इसका निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर ही होना है।
नायब तहसीलदार- नायब तहसीलदार के पदों को सौ फीसदी गिरदावरों की पदोन्नति से भरा जाएगा। अभी तक यह कोटा 50 फीसदी ही था। इसके लिए नियमों में संशोधन करना होगा। यहा नीतिगत निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर ही होना है।
वरिष्ठ पटवारी- राज्य में वरिष्ठ पटवारी के 4373 पद समाप्त होंगे। इसके लिए नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट भेजा गया है। पदावनति का निर्णय लिया जाता है तो विधि विभाग की राय आवश्यक है। इन्हें पटवारी माना जाएगा तो ड्राइंग कैडर घोषित करना होगा।
पटवारी- पटवारी की ग्रेड पे एल-6 किए जाने का भी प्रस्ताव तैयार किया है। प्रति पटवारी 13181 रूपए अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार पड़ेगा। वर्तमान में राज्य में कुल 9 हजार 281 है। इसके अनुपात में सरकार पर प्रतिवर्ष 12 करोड़ 23लाख 32 हजार 861 रूपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पटवारी के स्थानांतरण का निर्णय भी सरकार के स्तर पर तय होगा।
इंस्पायर अवार्ड, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कल से, 412 विद्यार्थी होंगे शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय कंपटीशन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। तीन दिवसीय ये प्रतियोगिता 11 मई से चितौड़गढ़ के राउप्रावि पुरूषार्थी स्कूल में आयोजित हेागा। इसमें प्रदेश के 412 विद्यार्थी तथा बीकानेर जिले के 19 विद्यार्थी भाग लेंगे। इन मॉडल में से 10 प्रतिशत का चयन नेशनल कंपटीशन के लिए किया जाएगा।
दिव्यांग स्कूटी योजना में आवेदन करने की तिथि 25 मई तक बढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने आवेदन करने की अंतिम तिथि में 15 दिन की बढ़ोतरी कर दी है। आवेदन करने से शेष रहें अभयर्थी अब 25 मई तक ऑनलाइन अरवेदन कर सकते है। इससे पूर्व में आवेदन की अंतिम 10 मई निर्धारित थी। राज्य सरकार के बजट वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा के तहत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत 5 हजार स्कूटी का वितरण किया जाना है।