May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। भारतीय किसान संघ जिला बीकानेर में विद्युत विभाग प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया। जाखड़ ने तहसील अध्यक्ष के पद पर बजरंगसिंह लखासर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष भैराराम जाखड़, मंत्री अजितसिंह हीरावतान, सहमंत्री धनराज नाई जाखासर नया, डेयरी प्रमुख पुरखाराम धतरवाल जालबसर को जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा को नियुक्ति दी गई है। जाखड़ ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार व प्रशासन से किसान हित में संघर्ष करने की प्रेरणा दी। सभी सदस्यों ने जाखड़ का आभार जताते हुए संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही।