May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। क्षेत्र में जमीन के विवाद में हुई मारपीट व चार घायलों की घटना के बाद एक भाई ने अपने भाई व उसके बेटों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि देराजसर निवासी 55 वर्षीय नदंराम पुत्र नारायणराम नाई ने अपने भाई रामचंद्र नाई व उसके पुत्र गिरधारी व हरिराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। नंदराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनाधिकृत रूप से उसके खेत में घुसे व कुल्हाड़ी व सरियों से मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने गालियां निकालते हुए 8 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
कस्बे में चोरी की वारदात में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बाजार में एक दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। नारायण बंग पुत्र अशोक माहेश्वरी निवासी बिग्गाबास ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह 7.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सुबह 5.30 बजे बाजार के व्यापारी ने फोन कर उसे सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटे हुए है। वह अपनी दुकान पहुंचा तो देखा दुकान के शटर के दोनों ताले सुरक्षित है लेकिन शटर के बीच में से कोई औजार लगाकर लगभग 3 फुट ऊंचा कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान में गल्ला तोड़कर 8-10 हजार रूपए चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।