






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। बनारस से गांव लौट एक युवक के साथ गांव के युवकों ने गाली गलौच कर धमकाया तो युवक ने जरिए इस्तगासा थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव लखासर निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र पेमाराम शर्मा हाल निवासी बनारस ने इसी गांव के अविनाश गिरी, अभिमन्यु गिरी, दिनेश गिरी उफ दीनदयाल, शंकर गिरी व अन्य के खिलाफ अप्रेल मे उसके गांव आने के दौरान गाली गलौच कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल जांच आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।




