






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। एक नामजद के खिलाफ चोरी का मामला थाने में दर्ज हुआ है। गांव अमृतवासी निवासी जगदीश पुत्र शिजीराम जाट ने इसी गांव के किशनाराम जाट के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने गत 17 अप्रेल को उसकी मोटर व पानी की टंकी के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द कर दी है।



