August 30, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। हाइवे पर खाखी धोरा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक चोटिल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बिग्गा की ओर स्थित डेयरी पर दूध लेकर जा रही थी। खाखी धोरा के पास एक खड़े ट्रक को ओवरटेक करते हुए पलट गई। सारा दूध हाइवे पर बह गया व आस पास के खेत के किसान मौके पर पहुंच गए। पिकअप चालक सांवतसर निवासी राधेश्याम मामूली चोटिल हुआ है जिसे उधर से आ रहे एक वाहन द्वारा राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर पलटी दुध से भरी पिकअप। (सभी फोटो-प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार)