May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। नाचते हुए, सोते हुए, बैठे हुए अचानक मौत के आगोश में सो जाने के वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहें है। ऐसा ही एक मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में भी सामने आया है। गांव के 33 वर्षीय मुनीराम पुत्र रामदेव जाखड़ ने थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी भाभी सरिता पत्नी राजेन्द्र जाट का सोमवार सुबह अचानक बीपी अपडाउन होने लगा जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की अचानक मौत होने व देवर द्वारा दर्ज करवाई गई मर्ग की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को सौंप दी गई है।