May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। देर रात 10 बजे बाद श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तेज हवाओं के साथ बादल गरजे व जमकर बिजलीयां चमकी। करीब 1 घंटे से अधिक बरसात भी हुई। देर रात आई आंधी बरसात ने ग्रामीणों व किसानों की नींद उड़ा दी। कई खेतों में तेज हवाओं ने छप्पर उड़ा दिए। कस्बे सहित क्षेत्र के गांव बरजांगसर व रीड़ी, बाना, बापेऊ, ऊपनी, कल्याणसर नया, राजेडू में तेज तूफान आया। आंधी के साथ बरसात आई। आज सुबह से गर्मी में राहत है। मौसम विभाग ने 16-17 मई को भी तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी का अर्लट जारी किया है। विभाग के अनुसार 19 मई के बाद आसमान साफ हो जाएगा व तापमान फिर 45 डिग्री के पार जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को आई कल तेज आंधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में उड़े छप्पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादल जमकर बरसे देर रात, सुबह हुई खुशनुमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशुओं के लिए लगाए टिनशेड उड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवार सुबह उठकर छप्पर ठीक करने में जुटें।