






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। पालिका में नए ईओ ने चार्ज संभालते ही शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के दावे किए गए परंतु ईओ साहब के पदग्रहण के बाद एक पखवाड़ा बीत जाने पर भी मुख्य बाजार सहित अनेक गलियां गदंगी से अटी पड़ी है। करीब एक सप्ताह से मुख्य बाजार में कीचड़ पसरा पड़ा है और यहां आस पास के व्यापारी बुरी तरह से परेशान हो गए है। चेम्बर व नालियों से ओवरफ्लो बह रहे पानी से आमजन भी परेशान है। राहगीर भी लगातार इस समस्या से जूझ रहें है और ईओ के दावे फिसड्डी साबित होने की बात ये सभी कह रहें है। बता देवें बाजार में आज एसबीआई बैंक, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल रोड पर जाने के लिए गंदे पानी को पार कर जाने को मजबूर है। यहां के व्यापारियों ने कहा कि नगरपालिका की उदासीनता के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और आमजल बेहाल है।
रात हुई बरसात में पानी से भर गई गलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में बेहाल सफाई व्यवस्था से आमजन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कल रात पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बरसात के बाद आज कस्बे की अनेक गलियों में पानी भर गया है। गलियों में पहले ही चैम्बर ब्लॉक है और ओवरफ्लो पानी उनसे बह रहा है। वहीं आज बरसता का बहाना भी मिल गया है। नागरिक बेहाल व्यवस्था से परेशान है।










