






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2023। स्टेट हाइवे 06 पर स्थित आडसर टोल क्षेत्र में विवादों का टोल बन गया है। बीती रात टोल पर हमला हुआ और जमकर तोड़फोड़ हुई। टोल मैनेजर 35 वर्षीय गजानन्द पुत्र पुरखाराम ब्राह्मण निवासी कूपरिसर ने थाने पहुंच पांच नामजद सहित 10-15 जनों के खिलाफ आरोप लगाएं है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 2.10 पर राजाराम पुत्र रामचंद्र जाखड़ व हरिराम सहारण निवासी भादासर, अन्नानाथ पुत्र रामनाथ व मुल्तान पुत्र रेवंतराम टांडी, निवासी ठुकरियासर, नारायणराम पुत्र ज्ञानाराम सहारण निवासी बंधनाऊ अपने 10-15 साथियों के साथ आए और एकराय होकर लोहे की रॉड व लाठियों से हमला किया। आरोपियों ने मुझे जान से मारने की नीयत से गेट व खिड़कियां तोड़ दी व टोल पर अनेक उपकरणों सहित सामान को तोड़ फोड़ दिया। उसने बताया कि टोल वसूली राशि 9879 रुपए, इन्वेंटर, बैटरियां, चारपाई, कम्प्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, गैस सिलेंडर लूट कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी गयी है।



