






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2023। राजस्थान में विधानसभा चुनाव व लोकसभा के आम चुनाव से पहले केन्द्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए आज बीकानेर सांसद अजुर्नराम मेघवाल को कानून मंत्री बना दिया है और श्रीडूंगरगढ़ में उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। मेघवाल के निकट माने जाने वाले भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं एवं श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के घूमचक्कर एवं गांधी पार्क के पास जोशोखरोश के साथ मोदी जिंदाबाद के साथ सांसद जिदांबाद के नारे लगाकर पटाखे फोड़े। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे बीकानेर का दिल्ली में कद बढ़ना बताते हुए सांसद के मोदी सरकार के और करीब होने का गर्व किया है। इस मौके पर पार्षद विनोद गिरी गुंसाई ने फोन पर अर्जुनराम मेघवाल को बधाईयां दी एवं कार्यकर्ताओं का मिठाईयों से कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। गुंसाई एवं पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित एससी मोर्चा के चद्रंप्रकाश बारूपाल, थानमल भाटी, पार्षद एंव पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण नाई, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, गोपाल प्रजापत, श्याम पुरोहित, अरूण पारीक, वेदप्रकाश सारस्वत, प्रकाश मलघट, मघराज तेजी, कार्यकर्ता नंदू नाई, युवा कार्यकर्ता चांदरतन घोटिया, महेन्द्रसिंह, मनीष गिरी, अविनाश गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के रोशन अली, एससी मोर्चा के विष्णु कुमार वाल्मिकी, नंदलाल जाट, पवन बारूपाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर पटाके छोड़ें एवं मिठाईयां बांट कर खुशियां मनाई।

गोदारा-सिद्ध ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का कद और अधिक बढ़ाने पर क्षेत्र के नेताओं ने बधाईयां दी है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशनाराम गोदारा ने अर्जुनराम मेघवाल को जननेता बताते हुए केन्द्र में उनकी पकड़ और अधिक बढ़ने का फायदा जिले को एवं कार्यकर्ताओं को मिलने की बात कही। भाजपा जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने केन्द्र सरकार के इस फैसले से अर्जुनराम मेघवाल का राजस्थान प्रदेश में राजनीतिक में कद बढ़ने की बात कही एवं इससे आने वाले समय में 2023 विधानसभा चुनाव व 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा होना तय बताया है।




