






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। केन्द्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल आज लाडनू आए और श्रीडूंगरगढ़ से उनके समर्थकों ने लाडनू पहुंच कर फूलों का गुलदस्ता भेंट दिया व शॉल ओढाकर सम्मान किया। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं ने सांसद को केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उत्साह का माहौल बताया। गुसाईं ने उन्हें श्रीडूंगरगढ़ आने का न्यौता भी दिया। इस दौरान एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, युवा मोर्चा के कन्हैयालाल स्वामी व भरत गिरी मौजूद रहें। सांसद ने सभी का आभार जताते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों द्वारा दिए जाने वाले मान सम्मान से अभिभूत बताया। बता देवें केन्द्रीय मंत्री जैन विश्व भारती यूनिवर्सिटी लाडनू के कार्यक्रम में लाडनू आए थे।
शुक्रवार को शेखावत ने दिल्ली पहुंच कर दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को सांसद अर्जुनराम मेघवाल को कानून व न्याय मंत्री बनने पर पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने दिल्ली पहुंच कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उनके साथ बीकानेर के अनेक नेता शामिल रहें। सांसद ने सभी का आभार जताया।







