May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-05-22 at 7.59.41 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। युवा कांग्रेस द्वारा आगामी 24 मई को कस्बे के तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र में पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता जुट गए है। युथ कांग्रेस के निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि सुबह 9 बजे से आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के हजारों युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी के राष्ट्रीय स्तरीय नेता एवं प्रशिक्षक रूबरू होगें एवं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कर्मठता की सीख देगें। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि बाना के कार्यकाल में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला कर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी 232 बूथों पर कार्यसमितियों का गठन किया गया है और सभी कार्यसमितियों में नए युवाओं को जोड़ा गया है। इन नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के बाद विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के लिए नींव का पत्थर बनने को तैयार है। इन कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं वर्तमान में देश में फैलाए जा रहे नफरतों और झूठ के माहौल का सामना करने के लिए तैयार करेगें।