






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। गांव मोमासर में विश्वकर्मा मन्दिर में जयकारों के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। क्षेत्र के विश्वकर्मा समाज ने हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने समाज की कुरीतियों को मिटाने, शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही। पूर्व सरपंच तिलोकचंद सुथार ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ करने की बात कही। इस दौरान मंच संचालन श्रवण कुमार नाई ने किया व कार्यक्रम खुमांनचन्द सुथार, लक्ष्मणराम सुथार, तोलाराम सुथार, गोपालराम सुथार, किशनलाल, फुसराज सुथार, भैराराम ठुकरियासर, चम्पालाल खोखा, मुकनाराम नांगल, सीताराम मायल, पार्षद भरत सुथार सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।






