






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2023। आस पास की बड़ी खबर में खबर बीकानेर शहर से आई है। यहां एक बेटी ने अपने पिता व उसकी सहयोगी के खिलाफ थाने में माँ की हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। सदर थाने में 38 वर्षीय दीपिका सिंह पत्नी पवन कुमार निवासी सार्दुल कॉलोनी बीकानेर ने अपने पिता गुरविन्द्रसिंह व उनकी जुनियर चित्रा ओझा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने षड्यंत्र रचाकर मेरी माँ की हत्या कर दी और आरोपियों ने ऐसी परिस्थिति तैयार की जिससे ऐसा लगे जैसे मेरी माँ ने स्वयं आत्महत्या की हो। घटना रविवार शाम 3.30 से 6.30 के बीच हुई व बेटी ने सोमवार को थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसएचओ लक्ष्मणसिंह राठौड़ को सौंप दी है।



