






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2023। जिले भर के थानों में दर्ज हुए आपराधिक मामले पढें एक साथ एक नजर में…
खेत पर कब्जा करने आए चार भाईयों के खिलाफ युवती ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत पर कब्जा करने आए बाप बेटों के खिलाफ युवती थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया है। मामला बज्जू थाने का है और यहां 18 वर्षीय पूजा पुत्री सदासुख विश्नोई ने जोधाराम विश्नोई के चार बेटे रणजीताराम, सुखदेव, जयसुख, व सुरेश विश्नोई निवासी चक 6, बज्जू के खिलाफ आरोप लगाए है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर मेरे खेत पर नाजायज रूप से कब्जा करने की नियत से पत्थर के टुकड़े रोप लिए। ट्रेक्टर से हमारी जमीन पर करावा भी लगा दिया और जब हमने मना किया तो हम दोनों बहनो सहित हमारे पिताजी से मारपीट की। आरोपियो ने पिताजी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और मेरे पिता से 9500 रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ऑनलाइन सामान किया खुर्द बुर्द, कंपनी इंचार्ज पहुंचा थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में ई-कार्ट कंपनी ईंचार्ज बीकानेर दिनेश राहड़ ने चौधरी कॉलोनी बीकानेर निवासी अनिल पुत्र ओमप्रकाश लेगा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ई कार्ट कंपनी में ही डिलिवरी बॉय के रूप में कार्य कर रहा था और 7/1/2023 को आरोपी ने कंपनी का ऑनलाइन आए सामान की पैकिंग खोलकर सामान को खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल विजयसिंह को सौंप दी है।
जातिसूचक गालियां दी, की मारपीट, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में अर्जुनराम पुत्र पूनमचंद नायक निवासी पलाना ने भवानीसिंह व भगवानसिंह निवासी पलाना, सुरेन्द्रसिंह निवासी शिवबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जातिसूचक गाली दी व थाप मुक्को से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरपीएस शालिनी बजाज को दी है।
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाना में बबलूसिंह पुत्र चिमनाराम निवासी फड़ बाजार बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया रविवार की शाम वह अपनी ससुराल प्रताप बस्ती गया। यहां उसने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की। रात 10 बजे घर से बाहर आया तो देखा बाइक अज्ञात चोर की भेंट चढ़ गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल हंसराज को जांच दे दी है।
पीबीएम परिसर से स्कूटी चोरी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए शौकत अली पुत्र मुबारक खां निवासी सुभाषपुरा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी स्कूटी पीबीएम अस्पताल परिसर के अंदर खड़ी की थी। 30/10/2022 को रात 7 बजे से 9 बजे के बीच अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी है।
ट्रेक्टर की बेटरी चोरी की, नामजद पर आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में अविनाशसिंह पुत्र मदनसिंह राठौड़ निवासी बीछवाल ने श्यामलाल नायक व गोविंद नायक निवासी अंबेडकर कॉलोनी बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक खाली प्लॉट पर खड़े उसके ट्रेक्टर से बेटरी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जोधाराम को सौंप दी है।
लापरवाही से चलाया वाहन, हुई बाइक सवार की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में रामसिंह पुत्र फतेहसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाते हुए आरजे 50 सीए 2380 गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर रिछपाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी गई है।



