May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2023। गुरुवार रात क्षेत्र में हुई तूफानी बारिश ने लाखों रुपये के सरकारी निर्माण ध्वस्त कर दिए है। गांव गुसाईसर बड़ा में तो बरसाती पानी को भूमिगत कुंए में निकासी के लिए ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए कुंए, कुंड और ढांचे का उद्धघाटन तो दूर अभी तक शिलालेख भी नही लगा था कि गुरुवार रात हुई बारिश में उसकी दीवारें बह गई। ऐसे में ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए है। इसी प्रकार गांव इंदपालसर में राजकीय स्कूल की दीवार भी तेज हवाओं से गिर गई। हालांकि दीवार गिरने में कोई नुकसान नही हुवा। तूफान के दौरान निकटवर्ती गांव हेमेरा में रामलाल ब्राह्मण के घर पर आकाशीय बिजली गिरी ओर धमाके के साथ घर की दीवारों में दरारें आने के साथ पट्टियां टूट गई। गनीमत रही कि घर के ऊपरी माले में बने कमरे पर बिजली गिरी तो पट्टियां टूट कर ग्राउंड फ्लोर की छत पर गिर गई। कमरे का सामान भी टूट गया और बिजली उपकरण सहित समस्त उपकरण जल गए। तूफान ने क्षेत्र में व्यापक नुकसान किया है और शुक्रवार शाम तक बिजली, पानी की बिगड़ी व्यवस्थाएं सुचारू नही हो पाई है। बड़ी संख्या में बिजली के खंभे, पेड़ आदि भी टूट गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा में बरसाती पानी निकासी के लिए नवनिर्मित कुंए का शिलालेख लगने से पहले ही बारिश में बहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली गिरने से हुवा खासा नुकसान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमेरा में बिजली गिरने से छत की पट्टियां टूटी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर के राजकीय स्कूल में तूफानी हवाओं ने गिराई दीवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली गिरने से भूतल की छत पर भी हुवा नुकसान