August 29, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा आगामी महेश नवमी के मौके पर महेश भक्ति में रंगेगा। इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा की बैठक सभाध्यक्ष श्रीभगवान चांडक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्व सम्मति से आगामी 28 मई रविवार को महेश नवमी से पूर्व शोभायात्रा का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा माहेश्वरी भवन कालुबास से रवाना होगी और रानी बाजार, मुख्य बाजार होते हुए माहेश्वरी भवन आडसर बास पहुंचेगी और वहां से रवाना होकर बिग्गाबास माहेश्वरी भवन में पूर्ण होगी। गाजे बाजे और झांकियों के साथ निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे भी शामिल होंगे। इस हेतु माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष से भी दूरभाष पर वार्ता कर जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सोहनलाल बिहानी, कन्हैया लाल सोमाणी, संजय कुमार करनानी, नारायण कलानी, शिव भगवान मूंधड़ा, भैंरुदान मोहता, जगदीश मूंदड़ा, कमल पेड़ीवाल, सुशील डागा, सुरेश सोमाणी, अमित करवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ओर चर्चा की।