May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कितासर निवासी दो सगी बहनों को उनके पीहर पक्ष की ओर से शादी से लेकर छूछक तक दहेज दिया गया लेकिन दहेज लोभियों का मन नहीं भरा। दोनों विवाहिताओं को जान से मारने का प्रयास करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया गया। इन आरोपों के साथ कितासर निवासी पूजा राव ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में जोधपुर के बोरूंदा निवासी अपने पति शंकरलाल, सास दुर्गादेवी के खिलाफ और उसकी बहिन आरती राव ने बोरूंदा निवासी पति जगदीश, सास गीता देवी, देवर पप्पू व नटवर के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करवाए है। पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 21 मई 2016 को हुआ था और तभी से आरोपी उसे कम दहेज का आरोप लगाते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने पांच लाख रुपए एवं मोटरसाईकिल की मांग पर करीब साढे पांच माह पहले उसे जान से मारने की नियत से मारपीट की एवं बेटी के साथ घर से निकाल दिया। इसी प्रकार आरती राव ने आरोपियों के खिलाफ पांच लाख रुपए एवं मोटरसाईकिल की मांग पर छह माह पहले दो बच्चों के साथ घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है एवं जांच एसआई बलवीर सिंह करेगें।