May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। बोर्ड परीक्षा परिणामों में पूरे क्षेत्र में जो सर्वाधिक चर्चित हुआ वह शानदार रिजल्ट भारती निकेतन स्कूल का रहा है। यहां किसी एक बच्चे के अंको का ही नहीं बल्कि समस्त बच्चों के पूरे रिजल्ट का महारिकॉर्ड बना है और एक ही स्कूल के सैंकड़ो बच्चे टॉपर बने है। भारती निकेतन में 343 विद्यार्थियों में हर चौथा बच्चा 89 प्रतिशत से ऊपर अंक लाया है। स्कूल में उत्साह व जोश का माहौल रहा व दिनभर छात्र छात्राओं ने स्कूल पहुंच कर संस्थान के जयकारे लगाए। विद्यालय में प्रथम छात्रा हिबा ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी के साथ हिदा ने 97.33% अंको के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा मनीषा शर्मा 97.17% अंक हासिल किए वहीं गोविंद शर्मा 96.85%, कविता चौधरी 96.33%, नीतिज्ञा मित्तल व शिवम तावनिया 96.67%, मनीषा भाकर, वसुंधरा गोदारा व कुलदीप शर्मा ने 96.17%, प्रकाश भामू, विवेकपाक व विकास पारीक ने 96% अंक हासिल किए है। स्कूल के दीपिका 95.83%, गायत्री मोटसरा 95.67%, कनिष्का सोमाणी 95.33%, मृदुल वर्मा 95.50%, युवराज सिद्ध 95.17%, धनराज गोदारा 95% अंक हासिल किए है। वहीं भगवती गोदारा 94.50%, भावना डेलू 95.50%, हेप्पीका जाट 94.83%, राधा सोनी 95.33%, निखिल राजपुरोहित 94.67%, शैलजा बाना 94.17%, सुरभि स्वामी व विनिता दुसाद ने 94.33% अंक हासिल किए। निदेशक ओम प्रकाश स्वामी ने बताया की इनके साथ ही 343 बच्चों में हर चौथा बच्चा 89 प्रतिशत से ऊपर अंक लाया है।

स्वामी ने बताया कि विद्यालय में एक दो श्रेष्ठ बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देकर केवल एक दो बच्चों को टापर बनाने के बजाए सभी बच्चों को श्रेष्ठ बनाने का मिशन चला रखा है। यही कारण है कि एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ है एवं सैंकड़ों की संख्या में बच्चों ने 95 प्रतिशत, 90 प्रतिशत, 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। पूरे राजस्थान में एक ही स्कूल में इतने सारे बच्चों के टॉपर बनने का यह पहला ही परिणाम सामने आया है एवं यह केवल श्रीडूंगरगढ़ एवं आसपास ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में अनूठा रहा है। आप भी देखें सभी बच्चों के फोटो व नाम-