May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2023। कस्बे के दिवंगत समाजसेवी शिवप्रसाद सिखवाल के परिवार में भाई ने अपनी बहनों के खिलाफ पहले मां की फर्जी वसीयत बनाने एवं बाद में पिता को दबाव में लेकर खुद के नाम वसीयत करवाने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बिग्गाबास निवासी संजय कुमार सिखवाल ने अपनी बहिन सरिता ओझा, सुनीता जोशी, संगीता नांगल, निर्मला बोहरा के खिलाफ जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। जिसमें संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के नाम से दो खेत एवं एक भवन है जिसके वारिस उसके पिता शिवप्रसाद सिखवाल सहित संजय कुमार, उसका भाई विनोद कुमार एवं चारों बहिनों है। लेकिन बहिन संगीता नांगला ने मां की मृत्यु से पहले 17 मई 2015 को एक फर्जी वसीयत बनवा ली एवं बाद में इसी वसीयत के आधार पर पिता शिवप्रसाद सिखवाल से भी 25 फरवरी 2016 को दबाव देकर एक ओर वसीयत बनवा ली एवं खेतों को अपने नाम करवा लिया। जबकि मां कमलादेवी द्वारा कोई वसीयत नहीं की गई तो पिता शिवप्रसाद को आगे वसीयत करने का कोई अधिकार प्राप्त ही नहीं हुआ था। ऐसे में अब सभी बहिनें पिता द्वारा अपने नाम से करवाई गई वसीयत को आधार बना कर उसके हिस्से के खेतों को अजनबी को बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को प्रदान की गई है।