May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2023। जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग महिला के खेत में घुसकर उसका झोंपड़ा जला देने व कृषि कार्य का सामान चुरा लेने व गालियां देते हुए धमकाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। 68 शायर कवंर पत्नी सोहनसिंह पुत्री बलवंतसिंह राजपूत निवासी मोमासर हाल निवासी इंदपालसर हीरावतान ने इसी गांव के आरोपी मूलसिंह के पुत्र चंद्रसिंह, करणीसिंह, देवीसिंह सहित भंवरसिंह, किशोरसिंह, उम्मेदसिंह, जयपालसिंह, पप्पूसिंह, सुमेरसिंह पुत्र चंद्रसिंह तथा इद्रंसिंह, गिरधारीसिंह, शिवसिंह, राजूसिंह, पुत्र देवीसिंह, अनोपसिंह, जगमालसिंह, कमलसिंह, कालूसिंह पुत्र करणीसिंह, तथा बजरंगसिंह, ओमसिंह पुत्र इंद्रसिंह, वीरेन्द्रसिंह पुत्र जयपालसिंह, लालसिंह पुत्र उम्मेदसिंह, मधूसिंह पुत्र भंवरसिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरे परिवार का हिस्सा पांति खेत 25 बीघा इंदपालसर हीरावतान की रोही में है। इस खेत पर स्टे की स्थिति में भी 27 मई को रात 9-10 बजे सी लाठियां व धारदार हथियारों के साथ खेत में घुसे मेरे व मेरे भतीजे हनुमानसिंह व महेन्द्रसिंह के हिस्सा पांति के खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। आरोपियों ने झोंपड़ा जलाकर उस पर ट्रेक्टर चला दिया व कृषि कार्य का सामान चुरा कर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी है।