






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2023। शुक्रवार को किसान मार्किट में रालोपा की किसान महापंचायत नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश भर से रालोपा के पदाधिकारी व नेता शामिल हुए। मंच से नेताओं ने भाजपा कांग्रेस को छोड़ कर रालोपा का साथ देने का खुला आह्वान बेनीवाल सहित सभी नेताओं ने किया। आगामी चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ की जनता से वोट मांगते हुए इस बार रालोपा का साथ देने की अपील भी की। मंच पर प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर विवेक माचरा ने स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्र के देवताओं व शहीदों को याद करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में अब तक भू माफिया ही आगे बढ़ रहें है और अब कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के भ्रष्टाचार से परेशान हो उठी है। माचरा ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली व पानी की समस्याओं की आवाज उठाई। माचरा ने क्षेत्र की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष व आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने महापंचायत में आए सभी ग्रामीणों व युवाओं सहित पार्टी नेताओं का आभार जताते हुए महापंचायत का उद्देश्य बताते हुए कहा कि क्षेत्र के नेताओं ने विकास को भुला दिया और आज अनेक समस्याएं मुह उठाए खड़ी है। घिंटाला ने सरकारों को फ्री बिजली देने की बात कही व श्रीडूंगरगढ़ को नहरी पानी से जोड़ कर पेयजल व सिंचाई उपलब्ध करवाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने रालोपा को समर्थन देकर बेनीवाल को मजबूत करने का आह्वान युवाओं से किया।
प्रदेश भर के रालोपा नेता हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में प्रदेश भर से नेता शामिल हुए विधायक नारायण बेनीवाल व पुखराज गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, विजय पाल बेनीवाल, अनिल बारूपाल सहित लूणकरणसर सरदारशहर, रतनगढ़ से भी अनेक नेता व समर्थक शामिल हुए। मंच पर रहें मौजूद- परसाराम बाना, दुसारणा से सिजीराम गोदारा, चैयरमेन तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरंपच लक्ष्मण खिलेरी, पूर्व सरंपच प्रभूराम गोदारा, जीएसएस बादनूं अध्यक्ष रामूराम भूकर, पूर्व सरंपच मोरखाना शेरसिंह भाटी, सरपंच प्रतिनिधि सुनील विश्नोई, सरपंच सुखदेव बिस्सु, शहर अध्यक्ष जावेद कायमखानी, सरपंच लालासर चैनाराम महरिया, तुलछीराम डूडी, सोहनलाल लूहार, श्रवण सारस्वत, पूर्व सरंपच देवीलाल विश्नोई, धन्नाराम, चैनाराम तर्ड, धन्नाराम फौजी, कालूराम गोदारा, उपसरपंच ओमप्रकाश, उपसरपंच बादनू ओमप्रकाश स्वामी, खाजूवाला नेता जयप्रकाश बागड़वा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेवंती नायक, बेरासर सरपंच महेन्द्र सारण। श्रीडूंगरगढ़ की युवा रालोपा टीम के सदस्य तुलछीराम डूडी,जावेद कायमखानी, मुकेश जाखड़, मनोज जाखड़, श्रवण सारस्वत, राकेश मूंड, चेनाराम भादू, जीवराजसिंह भाटी, शिवकुमार की टीम ने व्यवस्थाएं संभाली।










