May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 जून 2023। महंगाई राहत कैंपों में सक्षम कार्मिकों, अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी यहां ना तो काम होते है ना ही काम की बात कोई सुनता है.। यह आरोप लगाया मंगलवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत कितासर भाटियान के सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां ने। मंगलवार सुबह गांव में एक वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट जाने के बाद विभाग द्वारा पोल बदलने के बजाय दिन भर आधे से अधिक गांव की सप्लाई बंद कर दिए जाने पर रोष जताते हुए पूनियां ने ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया की पोल टूटने के बाद निगम ने पूरी सप्लाई ही बंद कर दी थी परंतु कैंप होने के कारण आधे गांव की सप्लाई अलग कर कैंप वाले क्षेत्र में सप्लाई रख कर खानापूर्ति कर दी गई। जबकि कैंप में ग्रामीणों ने पुरजोर तरीके से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। लेकिन दिन भर निगम के अधिकारियों ने पोल बदलना तो दूर पोल बदल कर आधे गांव की बंद सप्लाई शुरू करने की बात पर संतोष जनक जवाब तक नहीं दिया। भीषण गर्मी में विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को हुई दिक्कतों पर पूनियां सहित ग्रामीणों ने रोष जताया है।

भादू ने किया कैंप का अवलोकन, बताई सरकार की योजनाएं।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने सोमवार और मंगलवार को महंगाई राहत कैंपों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भादू का स्वागत किया व भादू ने ग्रामीणों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने दिए शिविर में गारंटी कार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण नेताओं ने किया भादू का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादू ने दी योजनाओं की जानकारी।