May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2023। गलियों में मुनादी हो रही है और गांव ढाणी तक आमंत्रण पत्र बंट रहें है। अनेक टोलिया विभिन्न गांवो में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से आगामी 19 जून को आयोजित भाजपा समारोह में शामिल होने का निवेदन कर रही है। क्योंकि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा बीकानेर जिले का मुख्य आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में होगा। हाइवे पर विनोद गिरी गुसाई फार्म हाउस में आयोजन की तैयारी में जुटे भाजपा नेता किशनाराम गोदारा ने बताया कि विशाल पांडाल में जिले भर से भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए केंद्र द्वारा चलाई गई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। आयोजन में सांसद अर्जुनराम मेघवाल का कानून मंत्री बनने पर अभिनंदन भी किया जाएगा। आज जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई जिसमें सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, जिलामंत्री कुंभनाथ सिद्ध, विनोदगिरी गुसाई, हेमनाथ सिद्ध, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, नारायण मोट, महेश राजोतिया, श्याम पुरोहित, गोपाल छापोला, विक्रम सिंह सत्तासर, महावीर अड़ावलिया, शिव तावणियां, चांद सेठिया, नंदू नाई, भवानी तावणियां, हेमराज भादानी, मघराज तेजी, बुधमल, प्रकाश मलघट, लोकेश गौड़, रोशन छिंपा, महेंद्र राजपुरोहित, विष्णु तेजी, माणक बोहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में दी जिम्मेदारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन की तैयारी में जुटें भाजपा नेता किसनाराम गोदारा ने सभी भाजपाईयों से सम्मेलन में शामिल होने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारी संबंधी तैयारियों पर व्यापक चर्चा हुई।