May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-18 at 6.36.23 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। एक सरकारी कर्मचारी को दो जनों ने पीट दिया और पीड़ित ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। कुंतासर जीएसएस में तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत संजय कुमार पुत्र भीखदास स्वामी निवासी जैतपुर, लुणकरणसर ने पुलिस को बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने के पर बीती रात करीब 10 बजे इसी गांव के श्रीकृष्ण सहू और समुन्द्र सहू ने फोन पर गालियां दी। दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में धमकाते हुए राजूराम भदाल के घर के पास मारपीट की है। आरोपियों ने मेरा फोन पटक कर तोड़ दिया और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।