May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-18 at 6.26.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। आगामी 22 जून को सरदारशहर रोड स्थित प्रजापति भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिवंगत मुकेश गंगपारिया की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार द्वारा श्रद्धाजंलि पूर्वक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रक्तदान करेंगे। परिजनों ने क्षेत्र के युवाओं से रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवन दान देने में मदद करने का आह्वान किया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की पहचान पूरे जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले उपखंड के रूप में कायम है और यहां के युवा, नागरिक महिलाए सभी रक्तदान करने में अपना योगदान बढ़चढ़ कर देते रहें है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिविर की तैयारियां प्रारंभ हो गई है और रक्तदान के प्रति क्षेत्र के जनसामान्य में जागरूकता बढ़े सकें इसलिए परिवार द्वारा ये सार्थक प्रयास करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि दी जाएगी।