






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2023। पुलिस ने झगड़ा फसाद करने वाले दो जनों को रविवार को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एसआई वीरचंद ने संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए धारा 151 में मोमासर बास निवासी 24 वर्षीय चंदु पुत्र हेमराज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने लड़ाई झगड़ा करते हुए धारा 151 में 47 वर्षीय शंकरलाल पुत्र सोहनलाल भादु निवासी सूडसर को गिरफ्तार किया।



