






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2023। केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ आते हुए लखासर टोल के पास ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहें महापड़ाव पर रूके। यहां मंत्री ने धरनार्थियों को 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवो को टोल फ्री करवाने का आश्वासन दिया। धरनार्थियों ने सर्वसम्मति से धरना स्थगित कर दिया है। मंत्री ने कहा कि मंगलवार को जिला कलेक्टर के साथ होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाते हुए निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल प्रशासन के साथ पूर्व में जो करार था उसे पुनः लागू करवाया जाएगा। यहां भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, आरएलपी नेता विवेक माचरा, महापड़ाव के अगुवा छात्र नेता मांगीलाल गोदारा, मामराज गोदारा, कुनणाराम शर्मा, बजरंग सिंह, रेवंतराम, सुखराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बता देवें यहां दो दिन धरने के बाद आज ग्रामीणों ने महापड़ाव डाला। इस दौरान मंत्री की अगुवाई करने सामने पहुंचने वाले समर्थकों की 200 से ज्यादा वाहनों की कतारें सड़क किनारे लग गयी।
राजकुमार चाहर का स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर चल रहें थे। लखासर बस पर बजरंग सिंह व भंवर सिंह ने क्षेत्र के किसानो की ओर से चाहर का स्वागत करते हुए श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर सम्मान किया।





