May 20, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023। क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से किसान पुत्रों की अकाल मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज एक ओर दुःखद खबर गांव अभयसिंहपुरा की रोही से आई है। यहां गांव रीड़ी निवासी एक 35 वर्षीय युवक की जान खेत मे बनी पानी की डिग्गी ने ले ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण नाथ पुत्र रुघनाथ सिद्ध मंगलवार को कृषि कार्य करते हुए डिग्गी में गिर गया और उसकी मौत हो गयी। रीड़ी निवासी श्रवणनाथ अभयसिंहपुरा की रोही में पेमाराम रामूराम जाट के खेत पर काश्त करता था और परिवार सहित यहीं रहता था। मंगलवार को उसकी पत्नी डॉक्टर को दिखाने श्रीडूंगरगढ़ आई और पीछे से ये हादसा हो गया। आज सुबह मृतक का शव पानी में ऊपर आया तो परिजनों को उसके डूबने की जानकारी हुई। परिवार में मातम छा गया है और हेड कांस्टेबल राकेश यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। यादव की टीम ने शव को पानी से बाहर निकलवाया है तथा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया है, आगे की कार्रवाई जारी है।