August 29, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023।  सुबह सुबह पहली खबर हाइवे पर दुर्घटना की आई है। बिग्गा के निकट स्थित बीएड कॉलेज के पास एक गाय सामने आ जाने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को मामूली चोट आई है व गाड़ी बीकानेर से सीकर की ओर जा रही थी। मौके पर अनेक ग्रामीण एकत्र हो गए व शिवलाल जाखड़ सहित ग्रामीणों ने चोटिल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कार चालक सेना का जवान है और परिवार सहित निजी वाहन में सफर कर रहा था जो हाइवे पर चोटिल हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर एकत्र हो गए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार ने पलट कर हुई सीधी, सवार परिवार सुरक्षित।