






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023। समर्थन मूल्य पर सरसों व चना बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर गांव रीड़ी से आई है। अब सहकारी समिति रीड़ी में भी समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ हो गई है। बता देवें अभी तक कृषि मंडी स्थित एक ही केन्द्र पर खरीद होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब एक ओर केन्द्र पर खरीद होने से किसानों को बड़ी राहत मिल सकेगी। समिति अध्यक्ष मुन्नीराम जाखड़, उपाध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, अन्नाराम जाखड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र नैण, समिति व्यवस्थापक रामनिवास नैण ने गणेश पूजन के साथ खरीद प्रारंभ करवाते हुए किसानों को बधाई दी। इस दौरान किसान किसनाराम, रामचंद्र जाखड़, समिति डायरेक्टर मदनलाल जाखड़, कैलाश जाखड़, खियांराम जाखड़, प्यारेलाल बाना, शंकरलाल शर्मा, बीसाराम जाखड़, दिलीप नाथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।



