






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023। पति सहित सास, ससुर व ननद के खिलाफ सुगली कहने, फुटरी बहू लाने की धमकी देने, पति पर पसंद नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए तलाक दिलवाने की मांग पुलिस से की है। कैलाश कंवर उर्फ शांति हाल निवासी सवाई बड़ी ने तोलियासर निवासी अपने पति हनुमानसिंह, ससुर भैरूसिंह, सास गीता, ननद लिछमा राजपुरोहित के खिलाफ आरोप लगाते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 13 दिसबंर 2018 में हुआ और पिता ने अपनी हैसियत से बढकर धन दायजा दिया। परंतु आरोपी 10 तोले सोने के जेवर व एक लाख नगदी के लिए उसे परेशान करने लगे। आरोपियों ने मारपीट करते हुए करीब डेढ वर्ष पहले उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीर सिंह के सुपुर्द कर दी है।



