May 20, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023। सांवरा सेठ गौ सेवा समिति के 8वें स्थापना दिवस पर आज गौशाला प्रागंण में ही शाम 8.30 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भजन गायक ओम मुण्डेल सहित मुकेश गोटन द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजक समिति ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है और कस्बे सहित आस पास के गांवो से भजन प्रेमी श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रक्तदान सुबह 9 बजे से- सरदारशहर रोड पर स्थित प्रजापति भवन में कल सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर आयोजक गंगपारिया परिवार ने शिविर संबंधी तैयारियां को आज पूरा कर लिया है। ध्यान रहें मुकेश गंगपारिया की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। परिवार के सदस्यों ने क्षेत्र के युवाओं से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया है।