May 20, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023। आस पास की बड़ी खबर जिले के खाजूवाला से सामने आई है। खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप हत्या के मामले में धरने पर बैठी दलित परिवार की दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश और एसपी मौके पर पहुंच गए है और धरनार्थियों के साथ दूसरे दौर की वार्ता विफल हो गई है। तीसरे दौर की वार्ता प्रारंभ हो गई है। धरनार्थियों ने पोस्टमार्टम से पहले नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता देवें घटना को लेकर जिले के युवाओं व अनेक संगठनों में भी आक्रोश की भावना है।
ये शर्मनाक वारदात हुई खाजूवाला में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला में मंगलवार दोपहर एक दलित युवती के साथ पहले रेप और हत्या करने का मामला सामने आया था। आरोपी कांस्टेबल मनोज व भागीरथ को सस्पेंड कर दिया गया है। परिवार इनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा है। पिता ने दो पुलिसवालों सहित एक अन्य युवक पर रेप व हत्या का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने कुछ और युवकों पर भी संदेह जताया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
कोचिंग जाते वक्त हुई घटना
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती हर रोज सुबह कोचिंग जाती थी। मंगलवार को भी वो घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसके साथ यह घटना हुई। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में पुलिस के प्रति नाराजगी है। वहीं, भाजपा नेता भी परिवार के धरने में शामिल हो गए हैं। धरना स्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला में मृतका के परिवार की दो महिलाओं की तबियत बिगड़ने पर भर्ती किया, तीसरे दौर की वार्ता प्रारंभ।