August 29, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2023। रविवार को अलग अलग मामलों में तीन वारंटी को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि एएसआई राजकुमार की अगुवाई में टीम ने एनआई एक्ट में वारंटी गांव मणकरासर निवासी इंद्रसिंह राजपूत, दहेज के मामले में वारंटी सेरूणा राजेरा निवासी सुखराम पुत्र किशनाराम जाट तथा मारपीट के मामले में वारंटी गांव पूनरासर निवासी लालनाथ पुत्र राजूनाथ योगी को गिरफ्तार किया।