






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। सोमवार से स्कूलें खुल गई है और बच्चे अपनी नानी के यहां से ददिहाल जाने के लिए रवाना हो रहें है। यूंही गांव नोसरिया से दड़ीबा, बीदासर जाने के लिए 7 वर्षीय दीपक पुत्र ज्ञानीराम प्रजापत अपने ननिहाल के घर से माँ के साथ रवाना हुआ। दोनों नोसरिया बस स्टैंड पर खड़े थे तभी श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार की चपेट में आ गया। बालक को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस द्वारा राजकीय अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लेकर पहुंचाया और यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल आवड़दान अस्पताल पहुंचे और हेड कांस्टेबल बलबीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है।




