May 20, 2026
00009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। सुमन वाल्मीकि के जीवन की साध आज पूरी हुई है उसे अपने घर का पट्टा मिल गया है। सुमन ने भरे गले से ये कहते हुए पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि पालिका क्षेत्र में नियमावली के अंतर्गत आने वाले सभी नागरिकों को पट्टे दिए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि आज पालिका प्रशासन ने 93 पट्टों का वितरण किया है। इस दौरान ईओ कुंदन देथा ने बताया कि पालिका प्रशासन स्तर पर बनने वाले सभी पट्टे प्राथमिकता के साथ बनाए जाएंगे। देथा ने कहा कि नागरिक सीधे पट्टा बनवाने की नियमावली से कार्य करें और अपना पट्टा प्राप्त कर सकते है। इस दौरान पार्षद विनोद गुसाईं, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, विक्रमसिंह शेखावत मौजूद रहें। सभी पट्टाधारकों ने पालिका प्रशासन का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुमन वाल्मीकि ने गदगद भाव से जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका प्रशासन ने दिए 93 पट्टे।