May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-27 at 7.55.10 PM (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। अवैध शराब के साथ एक जने को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसआई चैनदान ने लखासर से दुलचासर रोड पर दुलचासर रोही में सोमवार रात कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय रतिराम पुत्र पोलाराम तारक निवासी बादनू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 क्वाटर देशी शराब के जप्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी रामचंद्र ढाका को दी गई है।