May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2023। आगामी 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौरंगदेसर में अमृतसर-जामनगर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे सहित NHAI की चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यहां विशाल जन सभा का आयोजन भी होगा और आज समारोह की तैयारियों को जायजा लेने सांसद व कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौके पर पहुंचे। मेघवाल ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि पीएम सहित अनेक मंत्री पांच हेलीकॉप्टरों से आएंगे व सभा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी बीकानेर में लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते है। आयोजन को लेकर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ भाजपा में जबरदस्त उत्साह है और आज स्थानीय भाजपा से विनोदगिरी गुसाईं व छैलूसिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री के साथ तैयारी संबंधी चर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, मेयर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, चंपालाल गैदर, सवाईसिंह तंवर, छैलूसिंह जी शेखावत, महावीर सिंह जी चारण, मांगीलाल गोदारा व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी साथ रहे एवं सभा स्थल का मौका निरीक्षण भी किया।