






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मूलाराम भादू ने आज केबिनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूडी का 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भादू ने गौशाला में गौवंश को गुड़ खिलाकर डूडी के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। भादू ने कहा कि रामेश्वरलाल डूडी किसान केसरी है और कांग्रेस के लोकप्रिय नेता होने के साथ ही सदैव जनता के हित में सेवारत नजर आते है। वहीं भादू ने शुक्रवार को इंदपालसर गुसाईंसर में आयोजित महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया व ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भादू ने यहां उपस्थित उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, विकास अधिकारी रामचन्द्र जाट से कैंप की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने ग्रामीणों को गारंटी पत्र वितरित किए उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान भी किया।





